फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई कलम

Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर ​स्थित निजी स्कूल में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा के दौरा
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। बुधवार को जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूल व महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। जिले के 650 से अधिक स्कूलों व 11 महाविद्यालयों में करीब एक लाख 54 हजार विद्यार्थियों ने इस सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों बारे जानकारी देना है ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें व समाज को भी सुरक्षित रख सकें। यह प्रश्नोत्तरी परीक्षा स्कूल स्तर पर होने के बाद आगामी दिनों में खंड स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर तथा राज्य स्तर पर भी संपन्न होगी।
डीएसपी यातायात ने किया निरीक्षण :

जिले में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा को लेकर डीएसपी यातायात कुलवंत सिंह ने शहर के बीघड़ रोड पर स्थित एसवीपी डीएवी स्कूल व स्प्रिंग बैलस स्कूल में चल रही सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा के लिए निरीक्षण किया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें