फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कागज नहीं दिखाने पर बुलेट बाइक का काटा 22 हजार रुपये का चालान

Thu, 12 Dec 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करनेवालों के चालान करते पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी करते हुए चालान काटने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बुलेट बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर 22 हजार रुपये का चालान काटा। अभियान के तहत पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट, बिना आरसी, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व बाइक से पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सहित 40 वाहनों के चालान किए गए।
इस दौरान पुलिस द्वारा हजारों रुपए की राशि के चालान किए गए तथा लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार अपराध को रोकने के लिए वाहनों की जांच करने का अभियान चलाया गया है, जिसके तहत वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें