फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिसकर्मी की राइफल से चली गोली किसान को लगी, जख्मी

Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धारनियां में खेत में काम कर रहा किसान कुलहे पर गोली लगने से घायल हो गया। गोली रोड़ी थाने में तैनात ईएचसी प्रदीप पर चलाने का आरोप है। मामला मंगलवार का है और घायल गांव भाणा निवासी इंद्रपाल (32) हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। सदर थाना पुलिस ने घायल इंद्रपाल के भाई के बयान पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोली लेनदेन के विवाद में चलाई गई है। हालांकि यह सामने आया है कि कुत्ते को भगाने के चक्कर में गोली चलाई गई और ढाणी से दूर बैठे भाणा निवासी इंद्रपाल को लग गई। फिलहाल दोनों ही स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार गांव भाणा निवासी इंद्रपाल गांव धारनियां में खेत में ट्रैक्टर से काम करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह कुछ लोगों के साथ खेत की मेढ़ पर मौजूद था। इस दौरान अचानक से गोली उसके कुलहे पर लगी। इससे वह घायल हो गया। इंद्रपाल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया। गोली ईएचसी प्रदीप की लाइसेंसी राइफल से चलाने का आरोप है। वह रोड़ी थाने में ईआरवी पर तैनात है और फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ था।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि घायल के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला अभी संदिग्ध है, कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें