फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लापता एएफएम विकास का शव छह दिन बाद नहर से बरामद

Wed, 07 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जमा बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। बिजली निगम के सहायक फोरमैन विकास कुमार (37) का शव लापता होने के छह दिन बाद बुधवार को भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने साधनवास इलाके में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को नहर से निकाला। विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया दिया है।
विज्ञापन

मृतक विकास चरखी दादरी के गांव तिवाला का रहने वाला था और फिलहाल टोहाना की नहर कॉलोनी में रहते थे। वे 2 जनवरी को शाम 5 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। लापता होने के बाद से विकास का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। उसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास पाई गई थी।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी। विकास की तलाश में एसडीआरएफ की टीम पिछले कई दिनों से भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से पर्स, मोबाइल फोन व घर की चाबियां मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें