फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाजूवाला में 25 साल पुरानी लाइन से घरों में पहुंच रहा दूषित पेयजल

Mon, 12 Jan 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजूवाला में लीकेज हो रही पाइप लाइन संवाद
विज्ञापन
समैन। टोहाना ब्लॉक के गांव गाजूवाला में करीब 25 साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। गांव में जलघर के निर्माण के साथ ही बिछाई गई यह पाइपलाइन सीमेंट से बनी है। इस कारण कई जगहों से लीकेज हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण पाइपलाइन को बदलने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं व लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पाइपलाइन को बदलने के लिए विभाग गंभीर नहीं है। इसके अलावा गांव के जलघर में भी हाई लेवल की लीकेज होने के कारण घरों में पानी खराब पहुंच रहा है।

जलघर में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि इस लीकेज को ठीक करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। ग्रामीण दर्शन सिंह, प्रेम सिंह, ओमा, कुलदीप, सतीश, सुरेंद्र ने बताया कि उनके घरों में पाइपलाइन में लीकेज के कारण खराब पानी पहुंचता है। पाइपलाइन पुरानी होने कारण इसकी लीकेज ठीक करने के कुछ समय बाद दोबारा लीक हो जाती है। गांव की यह समस्या काफी पुरानी है। उनकी सरकार से मांग है कि इस पाइपलाइन को बदला जाए।
विज्ञापन


-





- पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के कारण उनके घर में खराब व बदबूदार पानी पहुंचता है। जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इसे बारे में कई बार अधिकारियों को बताया गया है,लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

-दर्शन सिंह, ग्रामीण





- गांव में बिछी पाइपलाइन कई साल पुरानी है।यह जगह-जगह लीकेज है। इसे ठीक करने के बाद इसमें फिर से लीकेज हो जाती है। जिससे उनके घरों में बहुत ही खराब पानी पहुंचता है। इसका स्थायी समाधान होना बहुत जरूरी है।

-सुरेंद्र सिंह, ग्रामीण

- गांव में बिछाई गई पाइपलाइन करीब 25 साल पुरानी है। इसे बदलवाने के लिए ग्राम पंचायत ने जनस्वास्थ्य विभाग को लिखित में प्रस्ताव दिया हुआ है। जल्द से जल्द इस पाइपलाइन को बदलवाया जाएगा।

-बिंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गाजुवाला।





-गांव गाजूवाला में नई पाइपलाइन का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। सरकार की मंजूरी मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


-अजय ढुल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें