फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ज्वेलर के समर्थन में 21 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

Sun, 11 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। अनाज मंडी के सनातन धर्म मंदिर पर आयोजित महापंचायत में प्रतिनिधि नरेश सोनी के साथ पुलिस प्
विज्ञापन
भूना। ज्वेलर नरेश सोनी के समर्थन में रविवार को अनाज मंडी के सनातन धर्म मंदिर में कई गांवों की महापंचायत हुई। इसमें पुलिस की कथित प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

पंचायत में नरेश सोनी ने 2023 से 2026 तक पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन पर की गई कथित झूठी कार्रवाई और धमकियों का खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी और यूट्यूबर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं ताकि वह भ्रष्टाचार के मामलों से पीछे हट जाएं। महापंचायत में 21 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया, जो कानूनी सलाह लेने और उच्च अधिकारियों से संपर्क कर मामले को आगे बढ़ाएगी।
पंचायत में नरेश सोनी ने भूना थाना में दर्ज पुरानी एफआईआर और अन्य अवैध वसूली के सबूत पेश किए। उन्होंने दावा किया कि सीआईए फतेहाबाद और भूना थाना अध्यक्ष ने उनकी दुकान में जबरन घुसकर 2 लाख रुपये वसूले। बाद में अदालत ने एफआईआर को झूठा करार दिया। मामला फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है, और उसकी 22 जनवरी को सुनवाई प्रस्तावित है। महापंचायत में वक्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया और 15 जनवरी को अगली बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें