फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन गाडि़यों से 960 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद

Tue, 10 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अंजलि कॉलोनी में गाड़ियों से बरामद कचरा डोडा पोस्तस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक शहर में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की बड़ी खेप को बरामद की है।
विज्ञापन

टीम ने अंजलि कॉलोनी में प्लॉट में खड़े महाराष्ट्र व राजस्थान नंबर के दो कैंटर व पिकअप से 960 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। दोनों गाड़ियां पंजाब के तलवंडी राणा निवासी विरेंद्र की बताई जा रही हैं। विरेंद्र गाड़ियों के खरीद-फरोख्त का काम करता है।
इसके अलावा पिछले 4-5 साल से उसने अंजलि कॉलोनी में भी मकान बनाया हुआ है। इसके अलावा टीम ने बाईपास पर स्वामी नगर मोड के पास से हिसार के बुढ़ाखेड़ा निवासी धर्मपाल को 90 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सूर्यकांत टीम के साथ मिनी बाईपास पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि एक शख्स नशीले पदार्थ को कट्टों में भरकर शहर के मिनी बाईपास से होते हुए तस्करी करने जा रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने बताई गई जगह से रास्ते के पास से आरोपी धर्मपाल उर्फ महेंद्र निवासी हिसार जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा को पकड़ा। आरोपी के पास मिले कट्टों की तलाशी ली गई तो 90.125 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत 13 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर यूनिट इंचार्ज निरीक्षक राकेश कुमार ने शहर के पॉश इलाके अंजलि कॉलोनी में नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाले के घर पर दबिश दी। जहां पर उसने अपने घर के पास खाली प्लॉट में दो कैंटर व एक पिकअप खड़ी कर रखी थी। जब तीनों वाहनों की तलाशी ली गई तो उनसे 960.835 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। हालांकि आरोपी मौके से पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें