फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोलर पंप लगाने में भ्रष्टाचार के आरोप लगे

Tue, 10 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सेम समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ढाबी कलां के किसानस्त्रोत : किसान स
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र के किसान सेम समस्या और मंजूर हुआ मुआवजा दिए जाने की मांग लेकर उपायुक्त से मिलने फतेहाबाद पहुंचे। किसानों ने सोलर पंपों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया, वहीं खराब फसलों का मुआवजा न दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त व हनुमान सिंह की अध्यक्षता में पहुंचे किसानों ने डीसी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। किसान नेता विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेम के कारण किसानों की फसल भी खराब हो रही है। सोलर पंप मोटर लगाने का जब काम शुरू हुआ था तो किसानों को उम्मीद थी कि अब उन्हें सेम समस्या से निजात मिलेगी और फसलों को लाभ होगा लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव ढाबी कलां में सेमग्रस्त भूमि में सेम के पानी की निकासी के लिए रुके पड़े सोलर पंप मोटर कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि आगे किसानों की फसल खराब न हो। किसानों ने कहा कि सेम पंप के उपकरण भी सारे खराब हैं। इन पंपों का कनेक्शन भी अभी ड्रेन के साथ नहीं जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि इस भ्रष्टाचार की प्रशासन द्वारा जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो। इसके अलावा किसानों ने फसल खराबे का मुआवजा व बीमा क्लेम देने की बात की। किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ था। विशेषकर ढाबी कलां के किसानों को 2024 का बीमा क्लेम मंजूर होने के बावजूद नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन से यह मुआवजा तुरंत किसानों को देने की मांग की। इस अवसर पर गांव ढाबी कलां निवासी सजिन्द्र सिंह, वजीर सिंह, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, हवा सिंह, छोटूराम सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-एक साल बाद भी नहीं लगी सोलर पंप मोटर



ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ढाबी कलां गांव में सेमग्रस्त भूमि के पानी की निकासी के लिए संबंधित विभाग की तरफ से सोलर पंप मोटर लगाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन यह काम आजतक पूरा नहीं हुआ है। इस काम को चलते हुए एक साल से ऊपर हो गया लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह अभी भी आधा-अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें