फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एपीके फाइल पर क्लिक करते ही खाते से निकले 95 हजार रुपये

Wed, 11 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल खोलते ही 61 वर्षीय अशोक कुमार के यूनियन बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले अशोक कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव काजलहेड़ी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि एक अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्स एप पर संदेश आया था। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने का संदेश और एक एपीके फाइल भेजी गई थी। अनजाने में उन्होंने फाइल पर क्लिक कर दिया। कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये कटने का संदेश मिला।
अशोक कुमार के अनुसार उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही किसी लेनदेन की अनुमति दी थी। खाते से रकम निकलने के तुरंत बाद उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। व्यस्तता के कारण वह पहले पुलिस के पास बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंच सके। अब 10 नवंबर को साइबर क्राइम थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें