फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएमएस की 94.03 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, मेधावी को चार साल मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
फतेहाबाद में एनएमएमएस परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से रविवार को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) आयोजित की गई। जिला मुख्यालय के आठ केंद्रों पर परीक्षा ली गई। जिले में 2544 विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया था, केंद्रों पर 2392 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। इसके अलावा भिवानी बोर्ड के उड़नदस्ते व डीईओ दयानंद सिहाग के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया। नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार और टीम में शामिल तरुण गेरा प्रवक्ता और मोहर सिंह लिपिक कंट्रोल रूम में तैनात रहे। नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार का कहना है कि सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे मेधावी छात्रों के लिए एनएमएमएस परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी को सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश से मेरिट आधार पर तीन हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति विद्यार्थी को चार साल तक मिलेगी। परीक्षा में पिछले साल 216 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। लेकिन शर्त यह है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में ही पढ़ रहा होना चाहिए।
परीक्षा केंद्रों पर ये रही स्थिति
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी अलॉट परीक्षा देने पहुंचे
आर्यभट्टू हाई स्कूल 318 298
राजकीय कन्या स्कूल 318 299
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल 318 309
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंड दो 318 302
श्रीराम सेवा समिति स्कूल 318 298
सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल 318 290
ओम निवास हाई स्कूल 318 304
राजकीय हाई स्कूल भोड़िया खेड़ा 318 292
कोट
एनएमएमएस की जिले में 8 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में 94.03 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्वक रही है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी को चार साल तक हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें