फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा लगाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से घोषित 5 सितंबर की हड़ताल को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा विभाग में एस्मा लागू कर दिया गया। एस्मा लगाने से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा एस्मा आदेश की प्रतियां जलाई। राज्य कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र जाजूदा व राज्य उपप्रधान सूबेसिंह सोनी के नेतृत्व में एकत्र हुए रोडवेज कर्मचारियों ने एस्मा लगाने का विरोध किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान ईश्वर सिंह सहारण, साधूराम, शैलेंद्र कन्हडी, अनिल खटक व राजेश साबरवास ने की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पहले से ही घोषित हड़ताल का दमन करने के लिए सरकार द्वारा विभाग में एस्मा लागू किया गया है जोकि सरकार की दमनकारी नीतियों का सबूत है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को हड़ताल और चक्का जाम होकर रहेगा तथा जरूरत पड़ी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग का निजीकरण करने पर उतारू है जिसका विरोध रोडवेज कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। वार्ता के लिए बुलाकर भी सरकार अपनी जिद पर अडी रही तथा कर्मचारी नेताओं को धमकाने का काम किया। कर्मचारी नेताओं द्वारा हड़ताल किए जाने से घबराई सरकार ने एस्मा के नाम से डराने का ओछा हथकंडा अपनाने का काम किया जिसे कर्मचारी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी और जनहित विरोधी निर्णय ले रही है। जिसका कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि हायर की गई 720 बसों को न चलाया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों को भी लागू करने की बात हैं। लेकिन सरकार मांगों को मानने की बजाय दमनकारी नीतियों को लागू ने का काम कर रही हैं जिसे रोडवेज कर्मचारी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार द्वारा एस्मा लागू करने से खफा डिपो परिसर व आसपास के क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया तथा एस्मा की प्रतियां जलाई। प्रदर्शन में राज्य उपप्रधान महाबीर फौजी, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास, पुरुषोतम, रोहताश पूनिया, सतबीर लहरिया, सत्यवान सिवाच, अशोक कुमार, जैलदार, अनिल भाटिया, यादराम, रामनिवास जांगड़ा, रामदिया, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र सोनी, पवन सोनी, केशव कुमार, शीशपाल गोयल, प्रवीण कुमार चमारखेड़ा, सुरेंद्र खिचड़ व हर्ष मेहता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें