फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दंपती से प्रतिबंधित 900 गोलियां बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया नशा तस्करी का आरोपी दंपती। 
विज्ञापन
रतिया। शहर थाना पुलिस ने बाइक सवार दंपती से प्रतिबंधित 900 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने रतिया की रामनगर काॅलोनी निवासी लखविंद्र कौर व उसके पति जगीरराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर फतेहाबाद रोड पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान बाइक पर महिला-पुरुष आते नजर आए, जो पुलिस को देखकर वापस जाने लगे। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पकड़ा और जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार की माैजूदगी में तलाशी ली गई थी। इस दौरान दंपती के पास प्रतिबंधित 900 गोलियां बरामद हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें