फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में डेढ़ घंटे में हुई 90 एमएम बारिश

विज्ञापन
बारिश से तालाब बना शहर का मुख्य बाजार थाना रोड। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मंगलवार अल सुबह शहर में 90 एमएम हुई बरसात से सड़कें लबालब भर गईं। हाईवे से लेकर पॉश एरिया की कॉलोनियों तक से पानी की निकासी नहीं हो सकी। बाहरी कॉलोनियां जहां सीवर की व्यवस्था तक नहीं वहां सबसे बुरा हाल था।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में अब तक मानसून में 83 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि अकेले मंगलवार को 90 एमएम बरसात दर्ज हुई। बड़ी बात यह है इतनी बरसात सिर्फ शहर में ही हुई है। जिले में कई जगह तो बारिश हुई भी नहीं। जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को फतेहाबाद में 25 करोड़ लीटर पानी बरसा है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।
फतेहाबाद मेें पिछले कई दिनों से गर्मी, उमस से लोग बेहाल थे। मानसून में अब तक केवल चार बार 83 एमएम ही बारिश हुई है, जबकि मानसून में अब तक 250 एमएम बारिश की जरूरत होती है, जिस कारण यहां धान, मक्का व बाजरे की फसल को नुकसान हो रहा था। धान की फसल तो सूखने के कगार पर थी। मंगलवार को तड़के साढ़े चार बजे बादल ऐसे बरसे कि डेढ़ घंटे में मूसलाधार बारिश से शहर के बीचोंबीच गुजर रहे हाईवे से लेकर मुख्य बाजार तक लबालब पानी भर गया। निचली कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। बाजारों में दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ। बाजारों में 6 घंटे तक पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। दरअसल सीवरेज के मेन हॉल की सफाई तथा चिल्ली की सफाई नहीं होने से शहरवासियों को नुकसान उठाना पड़ा। यह बता दें कि फतेहाबाद के अलावा भट्टू व रतिया में 3 एमएम बारिश हुई है। टोहाना, जाखल, भूना, कुलां में बारिश का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें