फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी समेत 9 कोरोना संक्रमित मिले, 13 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों के ठीक की संख्या इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की रफ्तार भी बढ़ा दी है। मंगलवार को 13 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से शहर फतेहाबाद में पांच केस आए हैं। धर्मशाला रोड स्थित एक ज्वैलर्स का ड्राइवर और नौकर संक्रमित पाया गया है। इससे पहले सोमवार को एक ड्राइवर संक्रमित मिला था। बताया जा रहा है कि ज्वैलर्स का होलसेल का काम है। इसी को लेकर ड्राइवर का दिल्ली आना जाना है। संन्यास आश्रम रोड स्थित सैलून के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सैलून संचालक पहले संक्रमित पाया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस लाइन निवासी महिला पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाई गई है। महिला कर्मचारी की ड्यूटी ट्रेनिंग में है। मुख्यालय के निर्देश पर महिला कर्मचारी सैंपल देने आई थी। रतिया के गांव नीमड़ी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा टोहाना में तीन लोग संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रतिया ग्रामीण क्षेत्र के चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा टोहाना से एक, रतिया शहरी से तीन, भूना और जाखल से दो-दो लोगों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें