फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले, 18 ठीक हुए

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाने पहुंचे लोग - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमित आ चुके मरीजों के संपर्क में आने वाले संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को जिला में कोरोना संक्रमण के 9 मामले सामने आए। इसके अलावा 18 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में 564 कोरोना के मामले आ चुके हैं। इसमें से 409 मरीज ठीक हो चुके हैं। 151 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला चिकित्सक समेत 9 लोग संक्रमित मिले। फतेहाबाद में महिला चिकित्सक का पति पहले पॉजिटिव आ चुका है। महिला चिकित्सक में लक्षण आ रहे थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था। जांच के दौरान संक्रमित पाई गई। इसके अलावा चार मरला कॉलोनी में 28 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक को कई दिन से बुखार आ रहा था। रतिया में गांव करनौली में 33 साल का युवक संक्रमित मिला है। गांव नथवान में 10 साल का लड़का संक्रमित मिला है। गांव नथवान में महिला और उसके दो बेटे संक्रमित मिले हैं। गांव नथवान में पहले संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में ज्वैलर्स के पास ड्राइवरी करने वाला कानीखेड़ा निवासी युवक संक्रमित मिला है। गांव ललौदा निवासी युवक भी संक्रमित मिला है जो कि टोहाना के जियो कार्यालय में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें