फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया रोड पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, 4500 बोतल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की एक बड़ी ख्ेाप पकड़ी है। रतिया रोड पर बाईपास पुल के पास दोनों विभाग की टीम ने एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें साढ़े 4 हजार बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा के रानियां निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर पुलिस के एसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रक में अवैध शराब लेकर तस्करी के लिए पंजाब ले जा रहा था। इसके बाद विभाग के आयुक्त वीके शास्त्री ने पुलिस को सूचित किया और रतिया रोड पर बाईपास पुल के पास पुलिस ने वाहनों को रुकवाकर जांच शुरू की। इस दौरान हिसार रोड से एक ट्रक आता दिखाई दिया जिसे शक के आधार पर रुकवाकर चेक किया गया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थी। जब ट्रक चालक से परमिट मांगा गया तो वो कोई परमिट नहीं दिखा सका। आरोपी से आबकारी विभाग के अधिकारी आरोपी से उक्त शराब के बारे में पूरी जानकारी तथा परमिट के बारे गहराई से पूछताछ करेंगे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग के आयुक्त वीके शास्त्री ने बताया कि दिसंबर के अंत में अक्सर शराब की तस्करी बढ़ जाती है क्योंकि ठेकेदारों को माल एंड होने की आशंका होती है। इसी के चलते वो कम दामों में शराब निर्धारित क्षेत्र में बेचने की बजाए इधर-उधर के इलाकों में बेचने का प्रयास करते हैं। शास्त्री ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें