डीएनटी समाज राज्य स्तरीय समारोह 1 को उकलाना में
फतेहाबाद। विमुक्त घुमन्तु जनजाति सुधार सेवा समिति द्वारा 1 जुलाई को उकलाना की पुरानी अनाजमण्डी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भाग लेंगे वहीं अध्यक्षता विमुक्त घुमन्तु जनजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डा. बलवान सिंह करेंगे।
समारोह के मुख्य वक्ता दलीप सिंह बेधड़क, संरक्षक विमुक्त घुमन्तू जनजाति सुधार समिति हरियाणा होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रेम सिंह वड़वाल फतेहाबाद ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है और फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में डीएनटी समाज के लोग इस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन वेयर हाउसिंग कॅारपोरेशन, हनुमान गोदारा सलाहाकार हरियाणा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, कर्ण सिंह रानौलिया चेयरमैन माटीकला बोर्ड, सुरेन्द्र पूनियां हिसार, सतपाल शर्मा उकलाना मंडल, डा. रामस्वरूप सोतरिया अध्यक्ष, विमुक्त घुमन्तु जनजाति सुधार समिति, जगदीश राय राष्ट्रीय संयोजक नायक सभा होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह देसूजोधा, लक्ष्मण नापा, भीम सिंह, स. मुख्तयार सिंह, सुरजीत अलीका, स. हरमिन्द्र सिंह प्रधान रायसिख समाज व राम सिंह एडवोकेट सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।