फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर महाकुंभ को लेकर जमीनी स्तर के लोगों की हुई अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर महाकुंभ को लेकर जमीनी स्तर के लोगों की हुई अनदेखी
विज्ञापन

फतेहाबाद। धानक समाज विकास समिति फतेहाबाद के सदस्यों पूर्व पार्षद विजय किराड़, रामकुमार बसौड़, सुभाष चंद्र, धर्मपाल फरंड, राजीव, अजय बूमरा आदि ने बताया कि 15 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फतेहाबाद में आयोजित होने वाले कबीर महाकुंभ में आ रहे हैं। यह फतेहाबाद के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर पूरा धानक समाज काफी उत्साहित है। परंतु देखने में आया है कि समाज के जमीनी स्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। जैसे की पूर्व सांसद डा.सुशील इंदौरा, धानक सभा के पूर्व प्रधान रामकुमार बसौड़, पूर्व पार्षद विजय किराड़, किरोड़ी मल बागड़ी, धर्मपाल फरंड, सुबेदार ओमप्रकाश बोहरा जैसे लोगों को अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि कबीर महाकुंभ से समाज को जोड़ने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कबीर महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें