फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलाखेड़ा ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलाखेड़ा ने किया रैली स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
रविवार को होने वाला युवा, किसान, दलित स्वाभिमान सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शिरकत करेंगे व अति विशिष्ट अतिथि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ होंगे। यह बात सम्मेलन के संयोजक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लादसिंह गिलाखेड़ा ने रैली स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा के जनविरोधी फैसलों से आज आम जन दुखी है। किसान की स्थिति दयनीय हो चुकी है। किसान की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। सरसों की खरीद पर अनेक शर्तें लागू कर सरकार किसान की सरसों खरीदने से आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 154 वायदे आम जन से किए थे। लेकिन किसी एक घोषणा पर भी कार्य नही हुआ। जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को भट्टूमण्डी की अनाज मण्डी में होने वाले सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मजबूत करेंगे। किसान, युवा, दलित को उनका सही हक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ही दिलवा सकते है। इस अवसर सरपंच बंसीलाल, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह सिंवर, पूर्व जिला परिषद अजीत माचरा, डा. मुखत्यार सिंह, रवि गिलाखेड़ा, पालाराम गोयल, रामचन्द्र गोदारा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें