फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल बनाएगा भिवानी बोर्ड, एक क्लिक पर मिलेगी डुप्लीकेट डीएमसी और वैरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश के लोगों को अब डुप्लीकेट डीएमसी और मार्कलिस्ट वैरिफाई करवाने के लिए बार-बार शिक्षा बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। ये काम जल्द ही महज एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए भिवानी बोर्ड एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने जा रहा है। जल्द ही पोर्टल का काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद इसे आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ये बात हरियाणा राज्य शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने शनिवार को फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। डा. जगबीर सिंह बोर्ड परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए फतेहाबाद पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 20 मई तक परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो जाएगा।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि सरकारी नौकरी में चयनित होने वाले आवेदकों को अपनी ज्वाइनिंग के लिए स्पेशल भिवानी बोर्ड जाकर अपने मार्कलिस्ट और बाकी प्रमाणपत्रों को वैरिफाई करवाकर आना पड़ता था लेकिन ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के बाद संबंधित विभाग अपने स्तर पर ही इसकी जांच कर सकेगा।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से महेंद्रगढ़ के एक सेंटर को लेकर हुए विवाद बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विवाद बीते दिनों की बात है और विवाद जैसी कोई बात ही नहीं थी। उन्होंने साफ कहा कि रामबिलास शर्मा उनके भाई के जैसे हैं। मीडिया ने इसे हाइप देकर विवाद बना दिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में नकल विरोधी अभियान को पूरी तरह कामयाब बताते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने कहा कि फतेहाबाद जिले में इक्का-दुक्का मामलों को छोड़ दिया जाए तो बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रही हैं और इसमें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले में अभी तक नकल के कुल 80 केस मिले हैं जिसमें से अधिकतर बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने पकड़े हैं। बाकी फ्लाइंग टीमों की निष्क्रियता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में एक समीक्षा बैठक का आयोजन परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने संबंधी सवाल पर जवाब देते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया अगले सत्र से बोर्ड की ओर से कलर एडमिट कार्ड जारी होंगे जिससे ऐसे फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लग सकेगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड में फोटो भी लेटेस्ट लगाने के संदर्भ में नई पॉलिसी बनाई जा सकती है। इस मौके पर उनके साथ बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम के अध्यक्ष बजरंग गोदारा सहित शिक्षा बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें