फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद म
फतेहाबाद। गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना में निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एनपीसीएल सीएसआर फंड से 80 करोड़ के काम गांवों में करवा चुकी है। इस फंड के तहत काम करवाने के लिए डीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पैरामीटर के तहत काम हो सके।
वहीं पंचायतें कमेटी को प्रस्ताव दे सकती हैं। मनोहरलाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर फंड का और बेहतर सदुपयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के साथ तालमेल बनाकर दूरदर्शी विकास कार्यों की प्राथमिकता बनाएं। मानसून सीजन में न्यूक्लियर प्लांट परिसर में 20,000 से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, सदस्य सीईए अजय तालेगांवकर, डीसी मंदीप कौर, एसपी सिद्धांत जैन आदि उपस्थित रहे।
क्या होता एनपीसीएल सीएसआर फंड
एनपीसीएल यानी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालन करता है। सीएसआर के तहत, एनपीसीएल सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य करता है। जहां पर संयंत्र स्थापित होते हैं वहां पर इस फंड के तहत सामाजिक कार्य करवाए जाते हैं।