फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख की नगदी सहित 8 जुआरी काबू

Sun, 01 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिनके पास से 3 लाख 10 हजार रुपये की राशि बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी विपिन कुमार को सूचना मिली की किला मोहल्ला टोहाना में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। जिसके बाद गठित टीम ने ईश्वर वाल्मीकि के मकान के बाहर बने चबूतरे पर बिजली के बल्ब की रोशनी में छापा मारा।

टीम ने मौके पर प्रवीण कुमार, सुखदयाल, भीमसैन निवासी वार्ड न. 9 किला मौहल्ला टोहाना, सोनू निवासी रामनगर टोहाना, नरेंद्र कुमार निवासी वार्ड न. 5 टोहाना, विक्की निवासी वार्ड न. 5 प्रेम नगर टोहाना, संजय निवासी वार्ड न. 6 टोहाना, ईश्वर सिंह निवासी किला मोहल्ला टोहाना को जुआ खेलते हुए पकड़ा तथा उनके पास 3 लाख 10 हजार रुपये की जुआ राशि व ताश पत्तों सहित काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि किला मोहल्ला में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। जिसके बाद टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापा मारा और वहां पर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके पास तीन लाख दस हजार रुपये की जुआ राशि भी बरामद की गई है।
संगीता कालिया
पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें