फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी बर्बादी की शिकायत पर मातूराम कॉलोनी में काटे 8 पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद में मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन काटते कर्मचारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर को शहर की मातूराम कॉलोनी में पानी के अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान मुख्य पाइपलाइन में जोड़े पेयजल के आठ कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

विभाग के पास इस बारे में ऑनलाइन शिकायत आई थी कि मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़कर पानी की बर्बादी की जा रही है। इसके चलते अंतिम छोर पर पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही।
जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि मुख्य पेयजल लाइन में कई अवैध कनेक्शन थे।
कुछ लोगों ने डबल कनेक्शन ले रखे थे। जिस कारण क्षेत्र में पानी किल्लत बढ़ गई थी। इस मौके पर खंड संयोजक मदन सैनी, शमशेर सिंह, बिल ब्रांच नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, कर्मचारी संजय कुमार, शमशेर सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें