फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप खोने वाले 8 बच्चों को राज्य सरकार से मिला लाभ, अभी केंद्र से इंतजार

विज्ञापन
जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान अपने मां-बाप दोनों खोने वाले बच्चों को सरकारी सहायता का लाभ मिलना शुरू हो गया है। सर्वे में सामने आए 192 बच्चों में से 8 बच्चों का जिला कमेटी ने चयन किया है। अब इन बच्चों की परवरिश का खर्च राज्य और केंद्र सरकार उठाएगी। राज्य सरकार ने मदद के रूप में दो किस्तें आठ बच्चों को दे दिया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की तरफ से आठ बच्चों को जुलाई और अगस्त माह के ढाई-ढाई हजार रुपये मासिक दिए गए हैं। इसके अलावा पढ़ाई के लिए 12 हजार रुपये भी इन बच्चों को मिल गए हैं। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन भी जारी नहीं की है। हालांकि केंद्र सरकार ने ही पहले प्रधानमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की थी, इसी की तर्ज पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई। इसको लेकर जिला बाल संरक्षण विभाग ने सर्वे करवाया था, इस सर्वे में 192 बच्चे सामने आए। जिसमें 9 बच्चे ऐसे मिले जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मां-बाप दोनों को खो दिया। इसमें एक राजस्थान का बच्चा मिला। ये केस बाल संरक्षण विभाग ने राजस्थान को ट्रांसफर कर दिया।
जिला बाल संरक्षण कार्यालय से सरकार ने ऐसे बच्चों की रिपोर्ट मांगी थी, जिन्होंने अपने मां-बाप को खो दिया है या सिंगल पैरेंट्स की मौत हुई है। इसको लेकर विभाग ने सर्वे करवाया। सर्वे में 192 बच्चे सामने आए। इसमें 184 बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मां-बाप में से एक को खोया है। लेकिन इन बच्चों को लेकर सरकार ने गाइडलाइन तय नहीं की है।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के पास ही रहना चाहते हैं बच्चे
कोरोना महामारी के दौरान मां-बाप खो चुके बच्चों के संरक्षण के लिए भी सरकार ने घोषणा की थी। सर्वे में जो आठ बच्चे मिले हैं इन्होंने संरक्षण का लाभ लेने से मना कर दिया है। ये बच्चे अपने रिश्तेदारों के पास ही रहना चाहते हैं।
कोट
मुख्यालय के आदेश के बाद सर्वे करवाया गया था, इसमें 192 बच्चे सामने आए जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मां-बाप दोनों और एक पैरेंट्स को खोया है। कमेटी द्वारा आठ बच्चों को चयनित किया गया, जिनके मां और बाप दोनों की मौत हो चुकी है। इन आठ बच्चों को राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार लाभ दे दिया गया है। पोर्टल में अपडेट हो रहा है, जल्द केंद्र सरकार की तरफ से भी लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन

- सुरजीत बाजिया, बाल संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें