फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आवास योजना 2.0 के 79 लाभार्थियों को 100 गज के प्लॉट के अधिकार पत्र मिले

Fri, 17 Oct 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि पूर्
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डीपीआरसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र 79 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट के अधिकार पत्र वितरित किए गए। जिसमें फतेहाबाद खंड के गांव झलनिया के कुल 38 लाभार्थी, मानावाली गांव के कुल 29 लाभार्थी तथा भूना खंड के गांव खासा पठाना के कुल 12 लाभार्थी भी शामिल है।
इसके साथ ही उपस्थितजन को प्रदेश सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित लघु फिल्म भी दिखाई गई। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के हर जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान फतेहाबाद हलके के गांव ढांड, मेहूवाला, रामसरा, सरवरपुर, गदली व सालमखेड़ा सहित छह गांवों की फिरनी निर्माण के लिए लगभग छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने ऐसी योजनाओं को क्रियांवित किया है जिनका सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।
जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर जनहित में निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, डीएमसी संजय बिश्नोई, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, डीडीपीओ अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें