फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संकाय न चुनने पर छात्रवृत्ति योजना से हुए बाहर 75 विद्यार्थी

विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का फाइनल परीक्षा परिणाम शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। दस्तावेजों की जांच के बाद जिले के 136 विद्यार्थियों में से 75 योजना से बाहर हो गए हैं। प्रोविजनल परीक्षा परिणाम में जिले के 136 विद्यार्थी पास हुए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन शुरू की तो संकाय बदलने के कारण योजना से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दसवीं के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय के साथ ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेना था लेकिन इन्होंने आर्ट्स और कॉमर्स संकाय चुना। इसके चलते अब शिक्षा विभाग इन्हें 36000 हजार रुपये छात्रवृत्ति नहीं देगा। प्रतियोगिता दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की दिसंबर 2020 में हुई थी। पिछले साल विभाग ने प्रतियोगिता ही नहीं करवाई थी।
प्रदेश के एक हजार विद्यार्थियों को मिलती है छात्रवृत्ति
विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाता है। इसमें उन विद्यार्थियों को चुना जाता है नौंवी कक्षा में 55 फीसदी अंक होने चाहिए और विद्यार्थी हरियाणा और चंडीगढ़ के स्कूल में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। शर्त यह भी है कि विद्यार्थी ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय में चुनना चाहिए। दिसंबर 2020 में परीक्षा ली गई और इसके बाद प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी किया गया। दस्तावेज वेरिफिकेशन हुई तो पता चला कि 75 विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में विज्ञान संकाय चुना ही नहीं है। शिक्षा विभाग चयनित 61 विद्यार्थियों को 36 हजार रुपये छात्रवृत्ति देगा।
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग की तरफ से दिसंबर 2020 में हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रोविजनल परीक्षा परिणाम में 136 विद्यार्थी पास हुए। लेकिन 75 विद्यार्थी ऐसे थे जिन्होंने दसवीं के बाद विज्ञान संकाय नहीं चुना। उन्हें विज्ञान छात्रवृत्ति योजना से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें