फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने का काम 75 प्रतिशत पूरा

Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हरनाम कॉलोनी में पेयजल की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई खाई।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में जल्द ही नहरी पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दोनों कॉलोनियों में लाइन बिछाने का कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। विभाग का लक्ष्य बाकी बचा कार्य अप्रैल तक पूरा कर घरों में पानी सप्लाई देने का है।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए विभाग की तरफ से टेंडर लगा करीब दो माह पहले 90 लाख रुपये की लागत से लाइन बिछवाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण लक्ष्मी नगर में चल रहा है। कार्य पूरा हो जाने के बाद दोनों कॉलोनी की करीब 10 हजार की आबादी को फायदा होगा।

बता दें कि दोनों कॉलोनी पहले अवैध थी। करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार इनको वैध किया था। जिसके बाद से कॉलोनी के लोग घरों में नहरी पानी आपूर्ति की प्रतिक्षा कर रहे थे। कॉलोनी के वैध होने से पूर्व घरों में ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई होती थी। कॉलोनी के लोगों के अनुसार उक्त पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। जिस कारण से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं।
विज्ञापन




पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होने से राहत मिलेगी। कॉलोनी में अभी ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा था। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। प्रशासन को जल्द काम पूरा करके नहरी पेयजल की सप्लाई घरों में शुरू करवा देनी चाहिए।

-बिल्लू, हरनाम कॉलोनी

-

नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें मजबूरन ट्यूबवेल का पानी पीना पड़ रहा था। इससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा था। घरों में नहरी पानी की सप्लाई करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने जो काम शुरू करवाया हुआ है इससे लोगों की बड़ी परेशानी दूर होगी।

-लीलो देवी, हरनाम कॉलोनी



ट्यूबवेल के पानी का टीडीएस बेहद खराब है। जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा था। स्वास्थ्य सही रही इसके लिए लोगों को नहरी पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। जिससे उन पर अलग से आर्थिक भार पड़ रहा था।

-बनवारी लाल, हरनाम कॉलोनी



:: शहर की हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में पेयजल सप्लाई की लाइन बिछवाने का काम 75 प्रतिशत के लगभग पूरा हो गया है। काम करीब 90 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। काम जल्द पूरा करके घरों में नहरी पानी की आपूर्ति दी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें