फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नवनियुक्त 72 पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र, जल्द मिलेगी तैनाती

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नए पटवारियों को नियु​क्ति पत्र देते कार्यालय के कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर 72 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। फिलहाल उनको स्थायी स्टेशन अलॉट नहीं किए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पटवारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने नव नियुक्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बताया कि राजस्व विभाग तेजी से डिजिटल व्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। इसी वजह से नए पटवारियों को आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन कार्यप्रणाली के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कृषि और राजस्व कार्यों में तकनीक का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नए पटवारियों की भूमिका अहम रहेगी। उन्हें भूमि रिकॉर्ड अपडेट करने, फसल सत्यापन, डिजिटल सर्वे, किसान डेटा तैयार करने और अन्य राजस्व कार्यों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन




जल्द दिए जाएंगे कार्यक्षेत्र

जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। जिसके बाद अब कर्मचारियों को सर्कल दिए जाएंगे। जिसके बाद सभी कर्मचारी फील्ड उतरेंगे और आमजन के काम को करेंगे। कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद सभी लोगों को राहत मिलेगी वहीं पुराने पटवारियों पर जो काम का अतिरिक्त भार था वह काफी हद तक कम हो जाएगा। आम लोगों को रिकॉर्ड संबंधी कार्यों में राहत मिलने के साथ किसानों को भी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन




नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं, अब उन्हें जल्द ही तैनाती दी जाएगी। नए पटवारियों को तैनाती मिलने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें