फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला पर ठंडा पानी फेंककर की अश्लील हरकत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के एक मोहल्ले की एक गर्भवती महिला से पड़ोस के ही एक युवक द्वारा ठंडा पानी फेंकने और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले युवक लक्की ने उसके ऊपर ठंडे पानी से भरी हुई बाल्टी फेंक दी और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की तथा अपशब्द भी कहे। आरोप है कि आरोपी ने उसे ऐसा बार-बार करने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि ठंड के समय में उसके ऊपर पानी फेंकने से वह बीमार हो गई है। महिला थाना प्रभारी अंजू रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें