फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार-लुधियाना रूट की 7 ट्रेनें 100 दिन तक रहेंगी बंद

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जाखल। लुधियाना यार्ड में निर्माण कार्य चलने के कारण रेल यातायात 22 मार्च से 29 जून तक प्रभावित रहेगा। इसमें हरियाणा और पंजाब के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे निरस्त करने का निर्णय लिया है। जिसमें हिसार-लुधियाना वाया जाखल होकर जाने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को अगले 100 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। ट्रेनों पर असर 22 मार्च से 29 जून तक लागू रहेगा। इसके तहत 15 ट्रेनों की सेवाएं अस्थाई रूप से रद्द, दो शॉर्ट टर्मिनेट और दो शॉर्ट ओरिजिनेट यानी की किसी अन्य स्टेशन से शुरू होंगी। इसके अलावा रेलवे ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के लुधियाना स्टेशन से ही रूट डायवर्ट किए गए हैं।

-

ये ट्रेनें रहेंगी बंद

- जाखल से होकर हिसार लुधियाना जाने वाली 7 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गईं हैं। इनमें 54054 जो रात के समय में लुधियाना से चलकर जाखल रेलवे स्टेशन पर आती है। गाड़ी संख्या 54604 जो दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लुधियाना से चलकर जाखल के रास्ते होते हुए हिसार जाती है। गाड़ी संख्या 54606 जो शाम के समय 5 बजकर 20 मिनट से लुधियाना से चलकर जाखल के रास्ते होते हुए हिसार तक जाती है। 54053 जो सुबह 5 बजे जाखल से चलकर लुधियाना जाती है। ट्रेन संख्या 54603 हिसार से जाखल होते हुए लुधियाना जाती है। वहीं 54605 जो चूरू से चलकर हिसार जाखल के रास्ते होते हुए लुधियाना जाती है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 54635 जो शाम के समय हिसार से चलकर जाखल के रास्ते होते हुए लुधियाना जाती है को रद्द किया गया है।
विज्ञापन




-

- लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य चलने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया है। इन पैसेंजर ट्रेनों को 22 मार्च से लेकर 29 जून तक के लिए रद्द किया गया है। यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति के बारे में पता कर लें।
विज्ञापन


- चांद राम दहिया, स्टेशन अधीक्षक, जाखल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें