फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएवी स्कूल के 65 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 27 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल के बच्चों ने जिला तथा खंडस्तरीय एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार किया है। प्राचार्य सुनीता मदान ने बताया कि अभी तक 65 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों मांगेराम, कमलदीप, सतीश कुमार आर्य और सुमन चावला को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-17 बास्केटबॉल लड़कों तथा लड़कियों ने, अंडर 14 बैडमिंटन लड़कों ने, अंडर 17 बैडमिंटन लड़कियों ने, अंडर 19 वॉलीबॉल लड़कों ने रजत पदक जीता है। अंडर 19 बैडमिंटन लड़कों ने, अंडर 14 क्रिकेट लड़कों ने, अंडर 14 टेबल टेनिस लड़कों ने, अंडर 19 टेबल टेनिस लड़कों ने स्वर्ण पदक जीता है।
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर 14 शतरंज में तविश और मोनिक, जिम्नास्टिक में अन्वी, तैराकी में अधिराज , अंडर 14 लॉन टेनिस में कुनाल और हरसिमरन ने, अंडर 14 क्रिकेट लड़कों ने, टेबल टेनिस लड़कों ने , अंडर 19 टेबल टेनिस लड़कों ने, अंडर 17 बास्केटबाल लड़कों ने, अंडर 17 बास्केटबाल लड़कियों ने , अंडर 14 बास्केटबॉल लड़कियों ने , अंडर 19 शतरंज में फलांश ने, अंडर 14 शतरंज लड़कों ने , अंडर 17 लॉन टेनिस लड़कों ने, अंडर 17 लॉन टेनिस लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर 19 बैडमिंटन लड़कों ने, अंडर 17 बैडमिंटन लड़कियों ने , अंडर 14 बैडमिंटन लड़कों ने, अंडर 11 कैरम में देव और अवनी ने, अंडर 17 क्रिकेट में रतन सिंह और रुद्राक्ष ने ने, अंडर 19 योगा में हुसनमीत , प्रतिभा तथा इशान ने, अंडर 17 स्केटिंग में सादगी , अंडर 17 लॉन टेनिस में कीर्ति , गरिमा और अर्पण जोत ने, अंडर 17 लॉन टेनिस में वन्दित और अर्नव ने, वेट लिफ्टिंग में राघव ने , स्केटिंग में चिराग ने अंडर 19 स्केटिंग में समरीन ने, अंडर 11 जिम्नास्टिक में पविका , अलंकृता , प्रान्जय तथा वारिस, अंडर 11 योग में पाविका, अंडर 11 स्केटिंग में आयुध ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
12वीं कक्षा की छात्रा भव्या पिलानिया ने एथलेटिक्स में अंडर 19 लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 14 में शूटिंग में जीवेश जांगड़ा और रोहित ने रजत पदक जीता। अंडर 19 स्केटिंग में दिशा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें