फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा का जनता के साथ है गठबंधन : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा का जनता के साथ गठबंधन : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । टोहाना के विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले अपने दम पर प्रदेश की सभी दसों सीटों को जीतेगी। उन्होंने किसी भी दल के साथ गठबंधन की बात को नकारते हुए कहा कि पार्टी का गठबंधन हरियाणा की जनता के साथ है। किसी और दल की बैसाखी की जरूरत पार्टी को नहीं है। वे रविवार को भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले नगर निगम के चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर तथा बाद में जींद उपचुनाव में जिताकर यह दिखा दिया है कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि जींद विधानसभा सीट भाजपा के खाते में कभी नहीं रही। इस सीट पर जीत ने दर्शाया है कि भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिन दलों का जनता के साथ गठबंधन हो, उन्हें दूसरे दलों की जरूरत नहीं है। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर सीट पर कई-कई दावेदार सामने आ रहे हैं। अगली प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि प्रदेश के संगठन ने अपनी रणनीति निर्धारित कर ली है। उसी के तहत दस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी माना कि पिछले चुनाव में हिसार, सिरसा एवं रोहतक सीट हमें नहीं मिल पाई थी, इसलिए इस बार इन तीनों सीटों पर ज्यादा फोकस रहेगा। आप और जजपा के बीच गठबंधन की बात सिरे न चढ़ने पर उन्होंने कहा कि इनका गठबंधन जींद के उपचुनाव में भी था, परंतु वहां पर इनको हार मिली थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मुखौटा सबके सामने है। केजरीवाल पंजाब चुनाव के दौरान हरियाणा को एसवाईएल का पानी ने देने की बात कहकर प्रदेश से दगा किया था। आप पंजाब और दिल्ली में फेल हो चुकी है। हरियाणा में ऐसे दो तरफा बात करने क बात करने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। दिल्ली राज्य की सरकार ने यमुना नदी के पानी में वहां के सीवरेज का पानी मिलाकर उसे दूषित करने का काम किया है। केजरीवाल की नीति हरियाणा विरोधी ही रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, जिला प्रधान वेद फुलां, डॉ वीरेंद्र सिवाच, गुलशन हंस, लक्ष्मण नापा, भीम लांबा, जयदीप बराला, दर्शन नागपाल, रामराज मेहता, आत्म प्रकाश मेहता, कृष्ण नैन, कंवल चौधरी, प्रवीण जोड़ा, जगदीश शर्मा, द्रुगेश अरोड़ा, बनवारी लाल गहलोत, जीतू फुलां, राजेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें