फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ही होगी रतिया, फतेहाबाद, टोहाना और नरवाना के लिए मतगणना : खडग़टा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद में ही होगी रतिया, फतेहाबाद, टोहाना और नरवाना विस क्षेत्रों की मतगणना : खड़गटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान सिरसा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों का दौरा किया । अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केंद्रों में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उपायुक्त ने महिला महाविद्यालय में ही चुनाव से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनावों को पारदर्शिता, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। इसके लिए अधिकारी अभी से तैयारियोें में लग जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करें। इसके लिए नागरिकों को जागरूक करें, ताकि लोकतंत्र प्रणाली को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव होने उपरांत चारों विधानसभा की ईवीएम को विशेष ध्यान एवं रुचि लेकर महाविद्यालय में एकत्रित किया जाए। उन्होेंने कहा कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्रों के लिए महिला महाविद्यालय में अलग-अलग मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों का नक्शा तैयार करें। वहां रख-रखाव, दीवार बनाना, ग्रिल, बेरिकेड आदि का उचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए। इसके लिए जेनरेटर आदि की व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने कहा कि मतगणना केंद्रों के साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, फतेहाबाद एसडीएम सरजीत नैन, रतिया एसडीएम डॉ. किरण सिंह, टोहाना एसडीएम सुरेंद्र बैनीवाल, नरवाना एसडीएम जयदीप कुमार, सीटीएम डॉ. जयबीर यादव, डीएसपी धर्मबीर पूनिया, दलजीत सिंह बैनीवाल, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, एनआर राणा, तहसीलदार अजय कुमार, डीआईओ सिकंदर, महाविद्यालय प्रिंसिपल डॉ. वीना गोदारा, प्रो. हवा सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

03एफटीबीपी 01-02 : भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें