फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसी डा आभीर ने आधा दर्जन दिव्यांगजनों को वितरित की तिपहिया साईकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। उपायुक्त और जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जेके आभीर ने बुधवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में आधा दर्जन दिव्यांग व्यक्तियों को तिपहिया साइकिल वितरित की। इस मौके पर उपायुक्त ने दिव्यांगजनों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। डॉ. आभीर ने कहा कि दिव्यांगों को किसी की दया की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनों की सहायता व प्यार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांगजनों को पुराने जमाने के उपकरण मिलते थे, अब भारत सरकार द्वारा आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सरकार ने इस दिशा में जर्मनी व इंग्लैंड से समझौता करके वहां की तकनीकी के उपकरण कानपुर की एलिक्वको कंपनी में बनवाकर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि दिव्यांगजनों को आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशान न हो।
विज्ञापन

डॉ. आभीर ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों की निशुल्क मदद करती है। उपायुक्त ने जगत पाल निवासी किरढ़ान, सुखदेव सिंह निवासी रायपुर, प्यारा सिंह व दिक्षांत निवासी नन्हेड़ी, अमर पाल निवासी भिरड़ाना, रणवीर सिंह निवासी खाबड़ा कलां आदि को तिपहिया साईकिल वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी सचिव नरेश झांझड़ा, सहायक सचिव रामजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें