फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नाम पर राजनीति करने के बजाय काम में विश्वास रखती है वर्तमान सरकार : फुलां

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के नाम पर राजनीति करने के बजाय काम में विश्वास रखती है वर्तमान सरकार : फुलां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
किसानों को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध करवाने जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की देन है। भाजपा किसानों के नाम पर राजनीति करने के बजाय काम करने में विश्वास रखती है। किसान की जरूरतों को समझते हुए ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए कृषि कार्ड योजना शुरू की थी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने कही। वह एक अक्तूबर को फतेहाबाद की अनाज मंडी में होने वाले किसान जमावड़ा सम्मेलन के लिए जनसभाएं कर रहे थे।
विज्ञापन

बरसीन, बिसला, माजरा, ढाणी माजरा, मोहमदपुर रोही,खजूरी, काजलहेडी, कुम्हारिया, खाराखेड़ी, भोंडा होशनाक, चिंदड्ड, बीघड़, बनगांव, सिरढान आदि गांवों में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार ने विगत तीन वर्षों में ही तीन करोड़ रुपये का मुआवजा बांट कर किसानों का दर्द कम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल खरीद के कार्य मे भी पारदर्शिता लाने का कार्य किया है। सरकार ने 25 सितंबर से आरंभ होने वाली धान की खरीद के कार्य में सभी मार्केट कमेटी कार्यालयों में किसानों के लिए दो प्रकार के हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। हेल्पडेस्क पर किसानों को ऑनलाइन पेमेंट देने, उनकी शिकायत का निवारण करने और उनके जरूरी सुझाव लिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए हर मंडी में एचसीएस स्तर का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि धान खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र भाटिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रणबीर चौधरी, सरदार गुरदेव सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, जेपी गोदारा, मंजीत शर्मा सहित पंचायती राज प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें