अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
चंडीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बयान में शक्करपुरा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका मृतक भाई जसविंद्र जनक फैक्टरी में काम करता था तथा शुक्रवार को वह बाइक पर उसके साथी कर्मचारी नसीब के साथ टोहाना से जनक फैक्टरी में जा रहे थे, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे तथा उसके भाई जसविंद्र के सिर में चोट लग गई। दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसके भाई की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। जहां इलाज में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि शक्करपुरा निवासी युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है मामले की जांच चल रही है।
हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल