फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाई में 6, तामसपुरा में सरपंच पद के 2 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Sat, 25 Apr 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करतीं प्रत्याशी। 
विज्ञापन
रतिया/कुलां/टोहाना। जिले में पंचायती राज संस्थाओं और टोहाना नगर परिषद की एक पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार अंतिम दिन नामांकन दाखिल किए गए। टोहाना में पार्षद पद पर 6 लोगों ने नामांकन पत्र किया है।
विज्ञापन

अंतिम दिन दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह गांव खाई से 6 व तामसपुरा से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह कुलां में सरपंच पद के उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।
रतिया ब्लॉक के गांव खाई व नागपुर ब्लॉक के गांव तामसपुरा में 10 मई को सरपंच पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन गांव खाई से 6 व तामसपुरा से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

खाई के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतपाल ने बताया कि गांव खाई में महिला सरपंच पद के लिए आरक्षित पद के लिए अमनदीप कौर, रमनदीप कौर, संतोष, ईशा, उषा, व सुषमा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं तामसपुरा में गुरप्रीत सिंह और मलकियत सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
इसी तरह कुलां में सरपंच पद के लिए कविता सरदाना, रेणू, रोशनी, दर्शना, रुपाली, रोजी, किरणा, सुखप्रीत, कविता, लक्ष्मी, ममता, रजनी, नवदीप और सुखबीर ने नामांकन दाखिल किया है।
अधिकारी ने बताया कि 27 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी 28 अप्रैल को नामांकन वापसी व उसी दिन बाकी बचे उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाएंगे 10 मई को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चुनाव होगा और उसके बाद मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें