फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की खपत, पारा पहुंचा 43 डिग्री

Sat, 25 Apr 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने व प्यास बुझाने के लिए गन्ने का जूस पीतीं महिलाएं व छात्राएं। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में दिन के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते लगभग साढ़े 5 बजे के करीब आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। तापमान बढ़ने के साथ जिले में बिजली की खपत रोजाना की 50 लाख यूनिट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री के करीब रहा। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। बाजार भी दिन के समय सुनसान रहे।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25-26 अप्रैल की रात से मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव 29 अप्रैल तक रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने लू लगने से बचाव के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा पशुपालकों को भी सलाह है कि वे पशुओं को छांव व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। एक अप्रैल को जिले में बिजली की खपत रोजाना 28 लाख के करीब यूनिट थी जो 25 अप्रैल को 50 लाख यूनिट की खपत के करीब पहुंच गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं कटाई के सीजन को देखते हुए सुबह 8 से शाम 6 बजे बिजली की आपूर्ति बंद की गई है।


ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे का लग रहा है कट

बिजली आपूर्ति की सबसे खराब व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में है। किसान जगदीश अमीलाल, जगजीवन राम और रामस्वरूप आदि ने बताया कि खेतों में रबी फसलों की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिजली निगम से मांग है कि गांवों में आपूर्ति अब सुबह से ही सुनिश्चित की जाए ताकि वे भी घर में आराम कर सकें।


अघोषित कटों से परेशान उपभोक्ता
बिजली निगम के कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से फाल्ट आ रहे हैं जिन्हें ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है। निगम के अनुसार शहर में 33 केवी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक मॉडल टाउन, भाटिया कॉलोनी, सुंदर नगर, योग नगर, बीघड़ रोड, हिसार रोड, तहसील चौक, धर्मशाला रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक, सिरसा रोड, भट्टू रोड, एसबीआई रोड, रतिया चुंगी, राजकीय अस्पताल के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि कई जगहों पर आपूर्ति 2 बजे के बाद तक बहाल हो पाई।

:: बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए शहर के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। आपूर्ति सुचारु करने के लिए क्षेत्र के अनुसार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविंद्र, सिटी, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान व प्रतिदिन की बिजली खपत

दिन-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान-बिजली खपत (लाख यूनिट में)
18 अप्रैल-37-22-33.86
19 अप्रैल- 38-24-35.97 -
20 अप्रैल-40-22-38.22
21 अप्रैल-40-22-38.75
22 अप्रैल-42-24-42.14
23 अप्रैल-42-26-43.03
24 अप्रैल-42-27-46.62
25 अप्रैल-43-27-48.23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें