फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानदारों के काटे एक लाख के 6 चालान

विज्ञापन
पॉलीथिन मिलने पर दुकानदार का चालान करते विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत शहर के विभिन्न बाजारों में कार्रवाई करते हुए छह दुकानदारों के करीब एक लाख रुपये के चालान काटे हैं। कार्रवाई के दौरान दुकानों से 57 किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गईं।
विज्ञापन


प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एसडीओ दीपक, जेई, क्लर्क प्रदीप, नगर परिषद से अस्सिटेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर रवि कुमार की टीम ने चालान किए। दीपक कैरी बैग बख्शी गली के पास 18 किलो 600 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये, चानन पंसारी के पास 4 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

इसके अलावा गांधी गेट स्थित कृष्ण कुमार के पास 5 किलो 295 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर दस हजार रुपये, जगदीश के पास 3 किलो 685 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर दस हजार रुपये, विवेक बंसल के पास 21 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये और दलीप चंद के पास 4 किलो 380 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें