फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से 6.5 किलो चांदी के जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित रवि ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की नकदी व जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए तीसरे आरोपी से पुलिस नेे 6 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पुलिस 1100 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर चुकी है। आरोपी को तीन दिन की रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। यहां से हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस बारे में सीआईए प्रभारी साधुराम ने बताया कि राजकुमार सुनार ने इंद्री के रहने वाले आरोपी यश और साहिल से 13 किलो चांदी की खरीद की थी। जिसके लिए उसे न्यायालय में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया था। अब रिमांड के दौरान उससे साढ़े 6 किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं। 12 दिसंबर 2020 को जिला करनाल के रहने वाले यश व साहिल ने रवि ज्वेलर्स की दुकान से सोने व चांदी के जेवर चोरी किए थे। इस मामले में पुलिस दोनो आरोपियों को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस ने सात दिन के रिमांड के दौरान उनके कब्जे से 1100 ग्राम चांदी बरामद की थी। अभी पुलिस की गिरफ्त से इंद्री निवासी अंसूल बाहर है, जिससे 250 ग्राम सोने की रिकवरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें