फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगा प्रदेश का एक-एक बिजली कर्मचारी : राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रत्येेक बिजली कर्मी लेंगे भाग : राठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । देश की 10 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8 व 9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ यूनिट फतेहाबाद के बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। हड़ताल की तैयारी को लेकर 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सब डिवीजनों पर गेट मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को 33 केवी फतेहाबाद के प्रांगण में फतेहाबाद यूनिट का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान प्रदीप यादव ने की। संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया। बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि बिजली निगमों में 8-10 साल से कच्चे कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिजली की लाइनों पर काम करते हुए बहुत से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होकर मौत के मुंह में चले गए लेकिन देश व प्रदेश की सरकार इन कर्मचारियों को पक्का करने व समान काम-समान वेतन के लिए कोई भी नीति बनाने को तैयार नहीं है। यूनियन की मांग है कि प्रदेश सरकार विधानसभा में कानून बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार लोकसभा में नई पेंशन स्कीम को बंद करने व पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने का प्रस्ताव पास करे। सभी कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो। बिजली निगमों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती हो, ठेका प्रथा, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए तथा सार्वजनिक क्षेत्रों का विस्तार कर बेरोजगारों को पक्की नौकरी दी जाए। सम्मेलन को यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान अमित शर्मा, ओमप्रकाश, धर्मपाल, विष्णु बिश्नोई, भाल सिंह, सतपाल, संदीप सैनी, परमजीत, हनुमान, अनिल सिसरिया, कश्मीर चंद, महेंद्र घोड़ेला, सुरेश, भैराराम आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें