फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू से रामसरा चलने वाली पांच बसें 25 दिन से बंद, जीएम दफ्तर के आगे दिया धरना तो झट शुरू हुई दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें नहीं चलने पर छात्राओं ने जीएम दफ्तर में दिया धरना, 2 बसों को चलवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रोडवेज के अधिकारियों द्वारा ओवरटाइम को जीरो करने के लिए बनाए गए रोटेशन के कारण जहां यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं गांव ढाबीकलां व रामसरा की छात्राएं भी गांव में बसें नहीं आने के कारण परेशान हैं। गांव ढाबीकलां व रामसरा में पिछले करीब 25 दिनों से रोडवेज की बसें नहीं चलने से राजकीय स्कूल भट्टू में पढ़ने वाली करीब 15 छात्राओं व छात्रों ने मिलकर गांव के पूर्व सरपंच के साथ बस स्टैंड परिसर में जीएम दफ्तर के बाहर पड़ाव डाला। इस दौरान उन्होंने आवाज उठाई कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगी। छात्राओं को ऐसा करते देख जीएम ने गांव में दो बसें तुरंत चलाने के आदेश दिए साथ ही बाकी बसों को भी जल्द चलाने का आश्वासन देकर छात्राओं को मनाया। बस स्टैंड परिसर में धरना दे रही छात्राओं ने बताया कि उनके गांव में भट्टू बस स्टैंड से पांच बसें चलती थी लेकिन पिछले करीब 25 दिनों से यहां से कोई भी बस नहीं जा रही है। इससे उन्हें स्कूल आने- जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि ग्रामीणों ने भी समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया था बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसलिए सोमवार को छात्राएं पूर्व सरपंच के साथ बस स्टैंड परिसर में पहुंची और जीएम की गाड़ी के आगे बैठकर गांव में बसें चलाने की मांग की।
जीएम के आश्वासन के बाद मानी छात्राएं
छात्राओं के बस स्टैंड पहुंचने के बाद रोडवेज जीएम जयबीर यादव ने टीएम को गांव ढाबीकलां व रामसरा में दो बसें चलाने का आदेश दिया लेकिन बाकी तीन बसों के लिए छात्राओं को केवल आश्वासन ही मिला। जीएम ने भट्टू से ढाबीकलां व रामसरा के लिए सुबह 7 बजकर 50 मिनट व शाम को 4 बजकर 30 मिनट वाली बसें चलाने के आदेश दिए। इसके बाद छात्राएं अपने गांव को चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें नहीं चलने की समस्या को लेकर गांव ढाबी कलां की छात्राएं बस स्टैंड पहुंची थी, जीएम साहब ने छात्राओं की समस्या को प्राथमिक आधार पर निपटाने के आदेश देते हुए दो बसें चलाने के आदेश दिए थे। जिन्हें चालू कर दिया गया है इस रूट पर बाकी बसों का परिचालन भी जल्द शुरू किया जाएगा।
सुभाष मोंगा, टीएम रोडवेज फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें