फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल केंद्र से 485 योजनाओं व सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे लाना ऐतिहासिक : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरल केंद्र से 485 योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। देश और समाज की सेवा वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके मन में सेवा का भाव हो। सरकार ने पिछले 4 वर्षों में विकास कार्यों को गति देने का काम किया है। सरकार ने आनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से सरकार ने अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र व गांव में अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की है, जिसके माध्यम से आमजन को उनके घरों के नजदीक सरकार की सभी योजनाएं परियोजनाएं आनलाइन के माध्यम से दी जाती हैं।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मंगलवार को सुशासन दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय द्वितीय खंड स्थित सरल केंद्र व पंचायत भवन स्थित अंत्योदय भवन का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। संबोधन के दौरान बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से प्रदेश के सभी 22 जिलों के सरल केंद्रों का उद्घाटन किया है, जिससे 485 विभिन्न प्रकार की सेवाएं व योजनाओं का लाभ जनता को विभिन्न 37 विभागों द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रदेश में चल रहे 6000 अटल सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी अब इन सभी नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक टोल-फ्री अंत्योदय सरल हेल्पलाइन नंबर (1800-2000-023) भी शुरू किया गया है ताकि योजनाओं और सेवाओं के संबंध में आवेदकों के प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया जा सके। इस हेल्प लाइन नंबर पर जुलाई, 2018 से अब तक करीब 50,000 से अधिक कॉलों का उत्तर दिया गया है। इसके अलावा, सभी केंद्रों में सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं, दस्तावेजीकरण और प्रसंस्करण की योग्यता के संबंध में सहायता मिल सके। इस मौके पर सुभाष बराला ने सरल केंद्रों में बनाए गए हेल्प डेस्क बोर्ड पर जाकर विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अंत्योदय सरल व अटल सेवा केंद्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले वीएलई प्रवीण कुलां, रामचंद्र सहनाल, मनीषा मेहता टोहाना को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ जनता को निर्धारित समयावधि में दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सरल केंद्रों के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही हैं, उनके लिए किसी व्यक्ति को विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है, कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और उसे केवल एक बार वेरिफिकेशन के लिए सरल केंद्र में आना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, एडीसी सतबीर जांगू, एसडीएम सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग, जिप व डीआरडीए डॉ. जयबीर यादव, सीएमजीजीए सुश्री प्रियंका कंडोला, डीआईओ सिकंदर, डीडीपीओ अनुभव मेहता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर लवलेश ग्रोवर, गुलशन हंस, कृष्ण नैन, जिले सिंह बराला, नप चैयरमेन दर्शन नागपाल, कंवल चौधरी, लक्ष्मण नापा सहित एनआईसी की टीम, विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें