रोटरी और अल्फा इंटरनेशनल आज करेगा पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । रोटरी क्लब फतेहाबाद टाउन और अल्फा इंटरनेशनल सिटी के सहयोग से बुधवार को शाम 5 बजे अल्फा सिटी में पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. जेके आभीर होंगे जबकि अध्यक्षता रोटरी 3090 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर वीबी दीक्षित करेंगे। अल्फा इंटरनेशनल सिटी के एडमिनिस्ट्रेटर हरीश खुराना ने देते बताया कि नगर परिषद के चेयरमैन दर्शन नागपाल व अल्फा रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत नोगा विशिष्ट अतिथि होंगे।
इसके अलावा शाम 8 बजे दीप होटल में रोटरी क्लब फतेहाबाद टाउन के नव चयनित प्रधान वेद नारंग व सचिव नरेश बजाज की इंस्टालेशन सेरामनी होगी। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन व रोटरी के पूर्व ए.जी. गुलबहार सिंह एडवोकेट ने देते बताया कि इंस्टालेशन सेरामनी के मुख्यातिथि पुलिस कप्तान दीपक सहारण होंगे।