फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाहन में तेल डलवाते ही आएगा एसएमएस, कम माप की घटनाओं का भी तुरंत लगेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित रूखाया। अगर आपको हमेशा ये आशंका रहती है कि पेट्रोल पंप संचालक ने आपके वाहन में पूरा तेल नहीं डाला है या फिर आपको हर वक्त अपने वाहन के चोरी या गुम होने का डर लगा रहता है तो ये खबर आपके लिए है। अब देश में भारत पेट्रोलियम के किसी भी पेट्रोल पंप से आप जितने का भी पेट्रोल या डीजल डलवाएंगे तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसके जरिए आप ये जान सकेंगे कि जिस पेट्रोल पंप से आपने तेल डलवाया है, उसका नाम क्या है और साथ ही आपके वाहन में कितने रूपये का और कितना लीटर तेल डाला गया है। इसके लिए आपको भारत पेट्रोलियम पंप पर जाकर बस अपना रजिस्ट्रेरशन करवाना होगा और अपना मोबाइल नंबर और वाहन का नंबर दर्ज करवाना होगा। फिलहाल ये सुविधा सिर्फ भारत पेट्रोलियम पर दी जा रही है। लेकिन सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द बाकी जगहों पर भी इस एसएमएस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

वाहन चोरी रोकने में मिल सकती है मदद, चोरी के बाद कहीं भी डलेगा तेल तो मिलेगी लोकेशन
भारत पेट्रोलियम की इस शानदार पहल से देश-प्रदेश में वाहन चोरी रोकने में बहुत मदद मिल सकती है। दरअसल भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर जाकर रजिस्ट्रेशन के दौरान उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर और वाहन का नंबर दर्ज करवाना पड़ता है। अगर कोई चोर आपका वाहन चुराकर ले भी गया तो वाहन में तेल खत्म होने पर उसे भी वाहन में तेल डलवाना ही पड़ेगा। अगर उसने जब भी भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल-पंप से तेल डलवाया तो उसी समय उपभोक्ता के मोबाइल पर एक संदेश आ जाएगा जिसमें उनके वाहन में किस पेट्रोल पंप से कितने का तेल डाला गया है। ऐसा होने पर संबंधित पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज से चोर की फोटो और लोकेशन का भी पता चल सकता है।
फतेहाबाद जिले में औसतन प्रति माह सौ वाहन होते हैं चोरी, रिकवरी आधे से भी कम
फतेहाबाद जिले की ही बात की जाए तो अकेले फतेहाबाद जिले में ही प्रति माह औसतन सौ के करीब वाहन चोरी हो जाते हैं। इनमें अधिकतर संख्या मोटरसाइकिल और स्कूटियों की होती है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस आधे वाहन भी रिकवर नहीं कर पाती। ऐसे में भारत पेट्रोलियम की इस पहल से जिले में भी वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी। जरूरत रहेगी तो सिर्फ इतनी कि समय रहते वाहन उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाकर करवा लें।
विज्ञापन

इस प्रकार करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को देश के किसी भी भारत पेट्रोलियम के पंप पर जाकर अपना मोबाइल नंबर, वाहन का नंबर पेट्रोल पंप पर स्थित एक सॉफ्टवेयर सिस्टम में दर्ज करवाना होगा। इस सॉफ्टवेयर में उपभोक्ता का नाम और वाहन नंबर दर्ज होते ही भारत पेट्रोलियम के पूरे देश में मौजूद सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता की डिटेल पहुंच जाएगी। इसके बाद अगर उपभोक्ता देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाएगा तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तेल की मात्रा एवं कीमत का एसएमएस आएगा। हालांकि यहां ये बात ध्यान रखनी होगी कि भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जाकर बाकायदा सॉफ्टवेयर से कनेक्टेड मशीन से एक बिल लेना पड़ेगा।
भारत पेट्रोलियम की ओर से सुविधा शुरु की गई है। इसके तहत सॉफ्टवेयर में नाम, मोबाइल और वाहन नंबर दर्ज करवाने पर बिल लेने पर वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस जाएगा जिसमें वाहन में डाले गए तेल की मात्रा एवं कीमत का भी ब्यौरा होगा।
विज्ञापन

- गुलशन मोंगा, संचालक, खुशी राम पेट्रोल पंप, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें