फतेहाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में प्रवेश परीक्षा को लेकर पहुंचे विद्यार्थीस्त्
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में शनिवार को कक्षा नौवीं व 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया गया। दाखिले को लेकर जिले से 621 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 505 परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
कक्षा नौंवी में दाखिले के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद को केंद्र बनाया गया। इसके अलावा कक्षा 11वीं के लिए पीएमश्री जेएनवी खारा खेड़ी केंद्र रहे। एडमिट कार्ड जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक आयोजित करवाई गई। दाखिले हेतु कक्षा नौवीं के लिए 548 तथा कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए 111 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। कक्षा 9वीं के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद तथा कक्षा 11वीं के लिए पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन कक्षा 9वीं और 11वीं के नियमित विद्यार्थियों के अतिरिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए जिले में कक्षा 8वीं तथा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा पूर्व में ही आवेदन किया जाता है। नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 548 में से 432 अभ्यर्थियों तथा 11वीं कक्षा के लिए 111 में से 73 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
- कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर परीक्षा आयोजित करवाई गई है। ये परीक्षा शांतिपूर्वक संंपन्न हुई है। इन कक्षाओं में नियमित के अलावा जो सीटें खाली रह जाती है उनमें चयन के लिए परीक्षा ली गई है।
- अनूप सिंह, प्राचार्य, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी