फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी कबीर बस्ती में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकर बस्ती में बीते शुक्रवार को दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष के बाद रविवार को तीसरे दिन भी कबीर बस्ती के लोगों में दहशत कायम है। रह-रहकर उन्हें कबीर बस्ती पर हुए हमले की याद सता रही है।
विज्ञापन


लोग इतने खौफजदा हैं कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौट रहे। प्रशासन की तरफ से भी कबीर बस्ती के लोगों को सुरक्षा का कोई पुख्ता भरोसा नहीं मिला है। इसलिए लोगों ने यहां से पलायन करना ही मुनासिब समझा। हालांकि तनाव को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है। पुलिस टीम स्थिति पर नजर रख रही है।

कबीर बस्ती में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। जैसे दो दिन पहले के हालात थे वैसे ही अब भ्री बने हुए हैं। लोगों के घर के बारह ईंट और पत्थर के टुकड़े पड़े हैं। उनके कपड़े भी छतों पर सूख रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग कितने दहशत में रहे होंगे कि वे कितनी जल्दी में होंगे कि छत पर सूख रहे अपने कपड़े भी नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


लोगों के घरों पर ताला लटका हुआ है। कई घर के दरवाजे तो ताले लगाने की स्थिति में ही नहीं रहे। दूसरे गुट के लोगों ने जब इस बस्ती पर हमला किया तो गेट तोड़ दिए गए थे। जिसके कारण लोग गेट पर बिना ताले लगाए ही दूसरी जगह अपने रिश्तेदारों के चले गए।

कबीर बस्ती से सौ कदम दूर सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस की वैन तैयार खड़ी रही। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस के 25 जवानों की ड्यूटी मौके पर लगाई है। वैसे तो हालात सामान्य थे किंतु प्रशासन किसी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहता इसलिए पुलिस जवानों से भरी वैन हर स्थिति पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें