फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मी बाबा के पड़ोसियों ने की मंदिर गिराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बिल्लू के पड़ोसियों ने पुलिस के नाम लिखा पत्र कहा, गिराया जाए मंदिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। दुष्कर्म के मामले में पांच दिन की रिमांड पर चल रहे बाबा बिल्लू के विरुद्ध उनके पड़ोसियों ने मोर्चा खोल दिया। बाबा के पड़ोसियों ने शहर पुलिस के नाम पत्र लिखकर सरकार व पुलिस प्रशासन से बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसके मंदिर को गिराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएचओ के नाम लिखे पत्र में मोहल्लावासियों ने कहा कि उनके पड़ोस में बाबा बालकनाथ के मंदिर में अमरपुरी नामक यह बाबा मंदिर में जो गलत कार्य करता था, उसे कड़ी सजा के रूप में फांसी दी जाए। पड़ोसिया़े ने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि इसके आश्रम को गिरा दिया जाए तथा जो इसके पास असला है, उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाए। पड़ोसियों ने कहा कि बिल्लू ने छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया है। वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महेंद्र, बलवंत, संतोष देवी, शाम सिंह, रोहित, रजत, विद्या व सुषमा सहित दो दर्जन से अधिक महिला व पुरुष ने सजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें