फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शहरी मंडल की बैठक में बतौर प्रवासी प्रभारी पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में हर बूथ पर लहराएगा बीजेपी का परचम : फुलां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। 2019 के चुनावों में हर बूथ पर बीजेपी का परचम लहराएगा, इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने का काम शुरू कर दिया गया है। ये बात बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने बीती सायं बीजेपी कार्यालय में शहरी मंडल स्तरीय बैठक में बतौर प्रवासी प्रभारी संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रिटायर्ड बीडीपीओ ने की।
इस बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने कहा कि हर बूथ पर स्मार्ट फोन धारकों की सूची तैयार की जाए ताकि उन तक केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी पहुंचाई जा सके। इसके अलावा प्रत्येक बूथ स्तर पर दलित समाज के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। फुलां ने कहा कि इसके अलावा मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास बूथ स्तर पर कितनी मोटर साइकिलों की सूची उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी हाईकमान के कहे अनुसार पार्टी संगठन द्वारा मनाए जाने वाले सभी छह कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर मनाया जाना चाहिए। वेद फुलां ने इस मौके पर मंडल पदाधिकारियों से पिछले एक साल में किए गए कार्यां की पूरी रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीजेपी महामंत्री जगदीश शर्मा, हंसराज सचदेवा, कंवल चौधरी महिला जिलाध्यक्ष सीमा दत्ता, राजेंद्र प्रजापति, राम मेहता, सुशीला मेहता, वीना गिल्होत्रा, लाल चंद्र गेरा, सुभाष चंदौरा, प्रेम सिंह बढ़लान, मंजीत गोस्वामी, बनवारी लाल गहलोत, संदीप टांटिया, सुनील मेहता सहित अनेक बीजेपी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें