फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर टोहाना में कई जगहों पर लगाए नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। डेरा सच्चा सौदा के संत राम रहीम पर फैसला 25 अगस्त को लेकिन इसको लेकर सदर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई जगहों पर नाकेबंदी कर दी है। सदर पुलिस द्वारा नरवाना को टोहाना से जोड़ने वाले रास्ते पर गांव बलियाला में नाका लगाकर वाहनों की जंाच की जा रही है, वहीं एक नाका गांव कुलां के पास लगाया है, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो। जब शहर में पुलिस नाकों की जानकारी के लिए एसएचओ रणधीर सिंह के पास फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसा में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर पुलिस कितनी सजग है।
विज्ञापन

क्या कहते है एसएचओ।
इस बारे में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के संत राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसके तहत गांव बलियाला एवं कुलां में नाका लगाया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रशासन के नियमों की अवहेलना न करे। इस बारे में तहसीलदार ने बताया कि वे क्षेत्रवासियों एंव डेरा प्रेमियों से अपील करते हैं कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि एक पैरामिलट्री फोर्स की टुकड़ी मंगवाने के लिए उच्च अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर जगह प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें